फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Accident: दीवार तोड़कर शौचालय के अंदर घुसी तेज रफ्तार ऑडी कार, पांच लोग हुए घायल

Wed, 28 Feb 2024 02:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कार में पांच व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोटे आई हैं। और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Noida Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में कोतवाली 39 क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑडी कार सेक्टर 37 स्थित बोटैनिकल गार्डन के पास शौचालय से टकराते हुए शौचालय की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। 
विज्ञापन


हादसे के समय कार सेक्टर 18 से सेक्टर 37 अंडरपास की ओर आ रही थी, तेज रफ्तार के कारण कार का चालक कार पर नियंत्रण नही रख पाया और कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 37 के पास बने शौचालय से टकरा गयी। 

कार में पांच व्यक्ति सवार थे, जिन्हें हल्की चोटे आई हैं। और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही  मौके पर पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक विभाग के लोग पहुंच गये हैं और क्रेन की सहायता से कार को हटा दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें