फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने 9.3 किमी दूर जाकर किया मतदान, मां ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी निवासी एक परिवार बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान परेशान रहा। परिवार के तीन सदस्यों के बूथ अलग-अलग थे। ऐसे में बूथ दो किमी से अधिक दूर होने पर मां ने मतदान करने से इनकार कर दिया, जबकि बेटे ने 9.3 किमी दूर जाकर मतदान किया और पुष्पा फिल्म का डायलॉग बोलते हुए ट्विटर पर वीडियो साझा कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

देशराज ने बताया कि उनके पिता धर्मवीर का मतदान बूथ डेढ़ किलोमीटर दूर रोजा जलालपुर और मां रेखा का बूथ दो किमी दूर रायन इंटरनेशनल स्कूल में था। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के समय बूथ बदलने का आवेदन किया गया था, लेकिन इसे सही नहीं किया गया। बूथ दूर होने से मां ने इस बार मतदान करने से इनकार कर दिया। सोसाइटी के सामने जेएम फ्लोरेंस स्कूल में मतदान केंद्र है, लेकिन वहां पर उनका बूथ नहीं था। देशराज ने बताया कि उनका मतदान बूथ ओल्ड हैबतपुर के कन्हैया पब्लिक स्कूल में है जो सोसाइटी से 9.3 किमी दूर था। बूथ तक पहुंचाने में ही 20 मिनट का समय लग गया। रास्ता भी काफी खराब था।
काफी जगह दूरी से परेशान रहे मतदाता
तीनों विधानसभा सीटों में काफी मतदाताओं के बूथों की दूरी घर से काफी ज्यादा थी। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी व सेक्टरों के निवासी इससे काफी परेशान रहे। बूथ दो किमी से अधिक दूरी पर बने थे। सभी ने जिला प्रशासन से आगामी चुनाव में इस व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र बदलने पर काफी महिलाओं ने नहीं किया मतदान
दादरी विधानसभा क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। इसकी मतदाता पर्ची लोगों को मिली थी। गांव के लोग जब मतदान करने पहुंचे तो पता चला कि अब जूनियर हाईस्कूल में केंद्र बनाया गया है जो वहां से करीब डेढ़ किमी दूर था। ऐसे में गांव की काफी महिलाएं मतदान करने नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें