फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन में समस्याओं का समाधान करें, नहीं तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला सचिवालय के सभागार में बृहस्पतिवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें कुल 13 परिवाद रखे गए, जिनमें से 7 का समाधान संबंधित अधिकारियों के जवाब व परिवादी की सुनवाई के साथ कर दिया गया। बाकी 6 परिवादों को अगली बैठक में सुनाई के लिए रखा गया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित परिवादों का अगली बैठक से पूर्व समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समुचित विकास के साथ सरकार योजनाओं को धरातल पर लागू करते हुए पात्र लोगों को लाभांवित कर रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी परिवाद रखे जाते हैं उन परिवादों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाता है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारी व परिवादी के आपसी तालमेल के साथ परिवादी को संतुष्ट करते हुए समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए गए हैं वे उन समस्याओं का अविलंब समाधान करें ताकि परिवादियों को राहत मिल सके। परिवादों की सुनवाई के बाद मौके पर ही अन्य शिकायतों का निवारण भी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर डॉ. बनवारी ने नूंह निवासी अल्ली प्रधान की शिकायत सुनते हुए नग रपरिषद नूंह के सचिव को निर्देश दिए कि वार्ड नंबर 7 में शहर की नालियों का गंदा पानी घर की दीवारों के साथ भरा हुआ है उसे 15 दिन में निकालने की व्यवस्था करें। अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में साफ सफाई व नालियों की समस्या लगातार बनी हुई है। इसलिए शहर में सफाई का विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा-खलीलपुर के परिसर में गांव की नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है पानी को निकालने के लिए बीडीपीओ इंडरी को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द व्यवस्था करें।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद :
इस मौके पर विधायक नूंह आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका, एसडीएम सलोनी शर्मा, मनीषा शर्मा, सुरेंद्रपाल, रणबीर सिंह, सचिव आरटीओ जितेश मलोहत्रा, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, डीएलसी हवा सिंह, डीडीपीओ राकेश मोर, डीईओ डा. अब्दुल रहमान, डीईईओ मुकेश कुमार सहित भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, भानीराम मंगला, पूर्व सुरेंद्र प्रताप आर्य, जाहिद बाई व अन्य ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें