फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूरी रात बिजली नहीं आने पर सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी रात बिजली नहीं आने पर सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लाॅ रेजीडेंशिया सोसाइटी के निवासी बिजली न आने से रहे परेशान
आरोप है कि प्रबंधन ने डीजी खराब होने के बाद उसे ठीक नहीं कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लाॅ रेजीडेंशिया सोसाइटी के निवासियों ने रात को 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रविवार सुबह प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रबंधन ने डीजी खराब होने के बाद उसे ठीक नहीं कराया। इसके बाद नाराज निवासियों ने मार्केट एरिया में अवैध रूप से की जा रही बिजली सप्लाई को बंद कराया और खराब डीजी को ठीक कराने की मांग की। प्रबंधन ने डीजी को ठीक कराने का कार्य शुरू करवाया तो निवासी शांत हुए।
लॉ रेजीडेंशिया सोसाइटी में शनिवार रात करीब 8 बजे बिजली कट गई, इसके बाद सभी निवासी गर्मी के कारण परेशान रहे। तड़के करीब 3.30 बजे के बाद लोगों के घरों में बिजली आई। आरोप है कि इस दौरान जनरेटर के माध्यम से लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति नहीं की गई। जब निवासियों ने पूछा तो पता चला कि डीजी सेट खराब पड़ा हुआ है। निवासी सुनील ने बताया कि सोसाइटी में करीब 1600 परिवार रहते हैं। पूरी रात लाइट नहीं आने के कारण निवासी परेशान रहे। सुबह सभी लोग इकट्ठा होकर इलेक्ट्रिसिटी इंचार्ज के ऑफिस के बाहर पहुंचे, जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। निवासियों ने मार्केट एरिया में अवैध रूप से की जा रही बिजली आपूर्ति को अपने सामने कटवाया और खराब पड़े डीजी सेट को ठीक करवाने का काम शुरू करवाया। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस शुल्क तो लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
मूलभूत सुविधा नहीं, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विक्ट्री अमारा सोसाइटी के निवासियों ने नेफोवा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके द्वारा सुविधाएं देने की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है। क्लब हाउस का निर्माण नहीं हुआ है। सोसाइटी निवासी रविनेश कुमार, राजीव राणा, अभिषेक राय, कृष्णा सोनी, अनुराग आनंद, अमित गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में हजारों परिवार रहते हैं, जिनको जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कई सालों से सोसाइटी में पेंट न होने के कारण प्लास्टर छूटकर नीचे गिरने लगा है। कई बार मरम्मत और पेंट कराने की मांग की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर रोहित मिश्रा, सागर गुप्ता, राजेश रंजन, सतेंद्र गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
अजनारा होम्स सोसाइटी में प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रविवार को अजनारा होम्स सोसाइटी में निवासियों ने बिल्डर और मेंटेनेंस प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई साल से कॉमन एरिया का भी मेंटेनेंस चार्ज लेने का विरोध किया है, जबकि आधे से अधिक हिस्से में बिल्डर का स्टोर बना है। बिल्डर ही उसको इस्तेमाल कर रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस और इलेक्ट्रिसिटी का अलग सिस्टम है। करीब 600 लोग रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो रही है। लिफ्ट का रखरखाव नहीं किया जाता है। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन सिन्हा की अगुआई में निवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर को समय रहते काम पूरा करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर सचिन धर, प्रशांत शुक्ला, अनिल ठाकुर, सुल्तान सिंह, अनूप दुबे व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें