प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों का किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों का निरीक्षण किया। जहां कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था देखी। सभी जगह कूड़े के निस्तारण में लापरवाही मिली है जिसके बाद अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने तत्काल व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा है।
ग्रेनो वेस्ट प्रभारी ओएसडी गुंजा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स, विक्टोरिया अमारा, कासा ग्रीन समेत कई अन्य सोसाइटियों का निरीक्षण किया गया। जहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति- 2016 के तहत कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को परखा गया। साथ ही उनको जागरूक भी किया गया। अफसरों ने बताया कि सोसाइटी प्रबंधकों को चेतावनी भी दी गई है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2016 का पालन करना होगा। सूखे व गीले कूड़े को सेग्रिगेट कर उपचारित व निस्तारित करना होगा। कूड़े को इधर-उधर नहीं फेंकना है। अगर ऐसा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा है कि जागरुकता अभियान के बाद कूड़े को प्रोसेस न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो