फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को लगेगा कौशल विकास प्रशिक्षण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्राधिकरण ने एक और पहल की है। प्राधिकरण उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से 12 दिसंबर को कौशल विकास प्रशिक्षण मेला आयोजित करेगा। सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित इस मेले में 48 सहयोगी प्रशिक्षण संस्थाएं शामिल होंगी। मेले में शैक्षिक योग्यता के हिसाब से अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन होगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में चार कौशल प्रशिक्षण विकास केंद्र शुरू किए जा चुके हैं, जिनमें युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका और विस्तार करने के लिए प्राधिकरण सुबह 10 बजे से मेला शुरू करेगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। चयनित युवाओं को शैक्षिक योग्यता के अनुसार लॉजिस्टिक, अपैरल, रिटेल, ऑटोमेटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, कंस्ट्रक्शन, डोमेस्टिक वर्कर, हेल्थ केयर, आईटी-आईटीईएस, ब्यूटी एंड वेलनेस, रबर एंड प्लास्टिक प्रोडक्ट, टेलीकॉम, एग्रीकल्चर, टैक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट, पावर, ऑटोमेटिव आदि ग्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राधिकरण और प्रशिक्षण सहयोगी संस्थाएं इन हुनरमंद युवाओं को रोजगार दिलाने में भी मदद करेंगे।
मेले से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के लिए यूपी कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर संदीप कुमार के मोबाइल नंबर (8447832393) पर संपर्क किया जा सकता है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि प्रशिक्षण मेले के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें