ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में पुस्ता रोड के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार का छह वर्षीय बेटा खेलते-खेलते लापता हो गया। परिजनों व आसपास के लोगों ने देर रात तक तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असम निवासी सोना उल्लाह ने पुलिस को बताया कि वह इन दिनों कासना में पुस्ता रोड किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहती हैं। उनका बेटा नूर आलम 13 अक्तूबर की शाम साजूद्दीन के बेटे आयब अली (6) और हवीजुल रहमान के बेटे सुरावली (5) के साथ पुस्ते की तरफ खेलने गया था। कुछ देर बाद आयब अली और सुरावली लौट आए, लेकिन नूर आलम वापस नहीं आया। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो