ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नर्मदा एन्क्लेव सोसाइटी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना व उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।