वाजिदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक को भी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया है।
एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि शाहजहांपुर के सर्वेश कुमार वर्तमान में सेक्टर-135 स्थित मल्होत्रा फॉर्महाउस में केयरटेकर हैं। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ यहीं पर रहते हैं। सर्वेश की छह वर्षीय बेटी नंदिनी वाजिदपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बुधवार सुबह वह स्कूल गई। शाम तीन बजे के करीब जब वह पड़ोसी किशन के साथ बाइक पर घर लौट रही थी तभी ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत
नोएडा। वाजिदपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक को भी चोट आई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया है।