फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट से खिलवाड़, छह वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में बाहरी जिले व राज्यों से आने वाले वाहनों की नंबर प्लेट पर लगी थी ग्रीस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में आने वाले मालवाहक वाहन चालक पुलिस से बचने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं। किसी ने डंपर के नंबर प्लेट पर पूरा नंबर नहीं लिखवाया तो किसी ने नंबर प्लेट पर ग्रीस लगा रखी है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि यातायात पुलिस के मोबाइल के फोटो या कैमरा की फुटेज में नंबर न आए। बुधवार को पुलिस ने ऐसे छह डंपर व ट्रक को सीज किया।

जिले में इस समय यातायात माह अभियान चल रहा है। नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी दौरान पुलिस ऐसे मालवाहक वाहनों को पकड़ रही है जिनकी नंबर प्लेट अधूरी है या फिर ग्रीस लगाकर नंबर को छिपाया गया है। बुधवार को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में छह डंपर व ट्रकों को सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि राजस्थान से डंपर आया था। उसे अल्फा वन गोल चक्कर के पास रोका गया। आगे वाली नंबर प्लेट पर पूरा रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा था। पीछे वाली प्लेट पर ग्रीस लगाकर नंबर को छिपाया गया था। प्लेट पर ऊपर से कपड़ा बांधा था। इसी तरह 5 अन्य गाड़ी की नंबर प्लेट पर भी ग्रीस लगी मिली। पकड़े जाने पर चालक गलती से ग्रीस लगने का हवाला देते हैं लेकिन वे ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसे वाहनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें