यमुना सिटी। जेवर के छोटा झुप्पा निवासी किसान के खेत में लगी सरसों को चार ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छोटा झुप्पा के रहने वाले सुनील ने बताया हाल ही में खेत में सरसों लगाई थी। फसल धीरे-धीरे तैयार हो रही थी। आरोप है कि 31 अक्तूबर को जेवर थाना क्षेत्र के बड़ा झुप्पा गांव निवासी प्रताप, दिनेश मन्नू और रजन ने फसल पर ट्रैक्टर चलाकर सारी सरसों नष्ट कर दी। विरोध करने पर चारों ने सुनील के साथ मारपीट भी की। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो