फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टकराए छह वाहन

विज्ञापन
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
स्मॉग में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टकराए छह वाहन
विज्ञापन

दनकौर। धुंध की वजह शुक्रवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 6 वाहन टकरा गए। हादसे में हेड कांस्टेबल और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 2 बच्चों समेत अन्य वाहन चालकों को मामूली चोट आईं। घायलों का फरीदाबाद स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के दृश्यता 50 मीटर के आसपास थी। इस वजह से एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से पलवल जा रही आई-20 कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। इसके बाद पीछे आ रहे डंपर समेत 5 अन्य गाड़ियां भी एक दूसरे से टकराती चली गईं। हादसे में आई-20 कार सवार पलवल निवासी हेड कांस्टेबल चंदन कुमार और पत्नी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। पंचकूला साइबर सेल में तैनात चंदन परिवार के साथ पलवल जा रहे थे। घायलों को फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध की वजह से हुए हादसे में हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। - अरविंद पाठक, कोतवाली प्रभारी दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें