फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साहब, चकमार्ग से कब्जा खाली करा दीजिए

Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कटरा बाजार थाने में लोगों की समस्याएं सुनते एसपी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कटरा बाजार/ गोंडा। साहब, चकमार्ग पर लोगों ने छह माह से कब्जा कर रखा है, उसे खाली करा दीजिए...आने जाने का और कोई रास्ता नहीं है। यह शिकायत थाना कटरा बाजार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहाड़ापुर निवासी श्रीप्रकाश ने एसपी विनीत जायसवाल की। कहा कि इससे पहले समाधान दिवस में तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मथुरा गांव निवासी मंजू देवी ने एसपी को बताया कि उनका खेत कब्जा गांव के व्यक्ति ने कब्जा कर लिया, कस्बा निवासी जगन्नाथ ने बताया कि वह अपने घर बनवाना चाहते हैं, पड़ोसी ने जबरन निर्माण कार्य रोक दिया। गंडाही के शिवदीन ने बताया कि उनका भी खेत कब्जा कर लिया गया। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। यहां दस शिकायतें आईं, इनमें पुलिस से संबंधित शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। वहींए अन्य के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
नगर कोतवाली में राजस्व संबंधी सिर्फ एक शिकायत आई। देहात कोतवाली में सिसउर अंदूपर निवासी उसमान अली ने पड़ोसी पर चकमार्ग पर कब्जा करने, दौलतपुर निवासी सर्वेश तिवारी ने भूमि विवाद में ईंट मौरंग उठा ले जाने के आरोप में पड़ोसी की शिकायत की है। करनैलगंज, मनकापुर, मोतीगंज, इटियाथोक समेत सभी थानों पर समाधान दिवस में सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें