फोटो- 18 नरैनी सीएचसी में हादसे से घायल स्कूली छात्र। संवाद
नरैनी (बांदा)। स्कूली बच्चाें से भरी वैन में पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे छह बच्चे गंभीर घायल हो गए।
कालिंजर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गुढ़ा कला गांव निवासी संतोष मिश्रा ने बताया कि उनके व गांव के प्राची मिश्रा (13), प्रेमचंद (10), रिषभ सिंह (7), इच्छा (6), रिया सिंह (7), शिवा मिश्र (9) शनिवार को सुबह कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पढ़ने के लिए वैन से आ रहे थे। कालिंजर रोड पर स्टेट बैंक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वैन में सवार सभी स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डाॅ. अजय प्रताप विश्वकर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल प्राची मिश्रा, प्रेमचंद मिश्रा और रिषभ सिंह को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया है।