फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार, घर से 1.07 करोड़ कैश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर (एसआई) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जांच में मैदानगढ़ी थाने में तैनात एसआई भोजराज की कार से 5.47 लाख रुपये और घर से 1.07 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं। एसआई की सालाना गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) में लिखा हुआ था कि उसकी कभी थाने में तैनाती नहीं की जाए। दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने एसआई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि मैदानगढ़ी थाने में गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। एसआई भोजराज ने पीड़ित ने पांच लाख रुपये मांगे थे। एसआई ने पीड़ित से कहा था कि वह कोर्ट में जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करेगा। सीबीआई ने एसआई भोजराज को बुधवार को सलेक्ट सिटी मॉल से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
दो महिला की हत्या के मामले में हुई थी पूछताछ
कोटला मुबारकपुर में दो महिलाओं की हत्या हुई थी। इस मामले में एसआई भोजराज को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस समय के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने एसआई भोजराज की एसीआर में लिख दिया था कि उसे कभी थाने में तैनाती नहीं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें