बिजनौर। शक्ति नगर साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में बाबा खाटू श्याम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। लोगों ने निशान यात्रा निकाली। वहीं, खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा...भजन की प्रस्तुति ने माहौल भक्तिमय बना दिया।
पंडित सुरेश भारद्वाज, विकेश शर्मा, राजेंद्र मोहन ने मंत्र उच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को पूर्ण कराया। दो दिनों तक चले इस आयोजन का शुभारंभ बाबा श्याम की निशान यात्रा निकालकर किया गया। निशान यात्रा का जगह-जगह फूल माला से स्वागत भी किया गया।
रविवार को मंदिर में बाबा खाटूश्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पूजन में यजमान अमित गुर्जर, रीनू गुर्जर, कपिल गुर्जर, रचना, अश्वनी चौहान, अनामिका, प्रशांत चौहान,प्रतिभा, संजय गुर्जर, सोनी रहे। हवन यज्ञ के बाद महिला मंडली ने बाबा श्याम के भजन भी प्रस्तुत किए गए।
फिर आरती के बाद प्रसाद वितरण कर शाम को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया। इसके बाद देर शाम को भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया जोकि रात में एक बजे तक चला। राधा कृष्ण की झांकी ने भक्तों के साथ मंदिर परिसर में फूलों की भी जमकर होली खेली।
माया प्रसाद कर्णवाल, पूनम कर्णवाल, नवीन गर्ग, अंशुल गर्ग, निशा सिंह, शीतल अहलावत, मोहित अहलावत, राखी गुप्ता, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल का कार्यक्रम में सनातन मंदिर की महिला उपाध्यक्ष पूनम कर्णवाल व शीतल अहलावत ने पटका पहनाकर स्वागत किया।