दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में श्री लवकुश धार्मिक रामलीला कमेटी तत्वाधान में चल रही रामलीला में कुंभकरण व श्री राम का युद्ध हुआ। जिसमे श्री राम ने कुंभकरण का वध किया। लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। उधर रावण बहुत व्याकुल होकर अपने पाताल के राजा अहिरावण को युद्ध के लिए प्रेरित करता है । अहिरावण दल से राम-लक्ष्मण को चुरा लेता है । उसके बाद हनुमान राम और लक्ष्मण को पाताल लोक से वापस लाते हैं।
इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, दीपक नागर जीतू भाटी, ईश्वर भाटी, कमेटी के अध्यक्ष पवन बंसल, महामंत्री केशव गोयल, अंकित अग्रवाल, अजय गर्ग, वेदन शर्मा, राजीव गर्ग, चन्द्रभान वशिष्ठ, संजय शर्मा, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।