फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जंगल में मिला एक शख्स का शव, मच गया हडकंप; शराब पीने का आदि था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 Oct 2026 09:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ननुआ का राजपुर गांव के पास सोमवार सुबह जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान चंद्रभान के रूप में हुई है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चंद्रभान नगर निगम में सफाईकर्मी था। हल्दोनी ग्रेटर नोएडा में रहता था। इसका भाई पिंटू दनकौर के एक भट्टे पर रहता है और वही मजदूरी का काम करता है। भाई के लड़के को हादसे में चोट लग गई थी। उसे देखने पत्नी के साथ आया था। मृतक शराब का आदि व दिमागी बुखार से पीड़ित था। पत्नी को भाई के घर भट्टे पर छोड़कर शराब पीने चला गया था। आज सुबह उसका शव मिला है। भाई ने पहचान की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें