फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक आभूषणों व परिधानों के साथ रैंप पर दिखाया जलवा

विज्ञापन
हस्तशिल्प मेले में फैशन शो में भाग लेतीं मॉडल। संवाद - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मार्ट में लगे 53वें भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले (आईएचजीएफ) में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मॉडल ने रैंप पर कैटवाक कर कपड़ों और आभूषणों की नई डिजाइन को प्रदर्शित किया। वहीं हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश के खरीदारों की संख्या बढ़ने पर प्रदर्शकों के चेहरे खिले नजर आए। बृहस्पतिवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मेले का दौरा कर प्रदर्शकों से बातचीत की।
विज्ञापन

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा ने बताया कि मेले में 2500 हजार से अधिक प्रदर्शक अपने हस्तशिल्प सामग्री का प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 90 देशों से 4500 तक विदेशी खरीदार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मेले में आने के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि मेले में अब तक करीब पांच हजार खरीदार शिरकत कर चुके हैं। विदेशी के साथ ही देसी खरीदार भी अच्छी तादाद में आ रहे हैं। ईपीसीएच के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन से सुबह और शाम फैशन शो का आयोजन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खरीदारों ने डिजाइनरों के बनाए हस्तशिल्प डिजाइनों को काफी पसंद किया है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा युवा निर्यातक
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के निर्यातक राजेश जैन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ठानी हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, एमपी और हरियाणा में करीब पांच हजार से अधिक महिलाओं को हस्तशिल्प का कार्य दिया है। ईपीसीएच के सदस्य और निर्यातक राजेश जैन ने सहारनपुर और मेरठ के मुंडाली में लकड़ी की कार्विंग, बरेेली में कढ़ाई, आगरा में संगमरमर पत्थर पर कारीगरी, फिरोजाबाद में कांच, मुरादाबाद में पीतल पर कारीगरी, संभल में बांस और बोन, जयपुर में बबूल की लकड़ी, जोधपुर में हैंड पेंटिंग बनाने की कारीगरी का कार्य 70 फीसदी से अधिक महिलाओं को सौंप रखा है। उनकी कंपनी नोएडा के सेक्टर-62 में है। राजेश चाहते हैं कि हस्तशिल्प जरिये महिलाएं अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनें। उनसे जुड़कर ग्रामीण महिलाएं प्रतिदिन 600 से 800 रुपये तक कमा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें