फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उतारेंगे प्रत्याशीः शेर सिंह राणा

विज्ञापन
गुरुग्राम के समां रेस्टोरेंट में राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्जन संगठन के अध्यक्ष शेर सिंह राणा प्र? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन संगठन उतारेगा प्रत्याशी : राणा
विज्ञापन

गुरुग्राम। अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लेकर आने वाले शेर सिंह राणा का राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन संगठन हरियाणा विधानसभा के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगा। वह 2 जून से हरियाणा में राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे है। यह यात्रा गुरुग्राम इलाके के भोंडसी से शुरू होगी। जिसका समापन 21 जुलाई को करनाल में होगा। यह जानकारी शेरसिंह राणा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही। दो जून से शुरू होने वाली यह यात्रा सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में सामाजिक एकता के लिए यात्रा लेकर निकले हुए हैं। समाज में व्याप्त जातिगत असंतोष व सवर्णों के विकास की अनदेखी करने के लिए जिम्मेदार लोगों व राजनैतिक शक्तियों के गलत कार्यों को लेकर गांव-गांव जा रहे है। आरोप लगाया कि सभी राजनैतिक दलों ने हरियाणा राज्य में विगत 60 वर्षों में राजपूतों, सवर्णों का प्रतिनिधित्व कम से कम करने के लिए सुनियोजित तरीके से परिसीमन किया है। एक समय था जब हरियाणा में छह राजपूत विधायक चुने जाते थे और आज के हालातों में सिर्फ एक विधायक राजपूत समाज से आता है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह चौहान, नरेश परमार, राजिंद्र नरूका, श्रीपाल चौहान, नरेंद्र सिंह उजीना, कुलदीप रोहिला, विनय सोम, संतोष छोकर, नरेंद्र चौहान, किरणपाल गुर्जर, शेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें