शायरा ने अपमानजनक वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप
सूरजपुर कोतवाली में पीड़िता के पति ने 16 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्टे सोसाइटी निवासी एक शायर ने गलत और अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों में कई नामी शायर भी शामिल है। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पत्नी के चरित्र को लेकर गलत टिप्पणी की है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी डिजिटल मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़ी हैं। उनको शायरी करने का शौक है। वो देश-विदेश में होने वाले मुशायरों में भाग लेती हैं। पति अधिवक्ता हैं। 28 अगस्त को पीड़िता को उनकी महिला मित्र ने जानकारी दी कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसका एक लिंक भी साझा किया गया। वीडियो में उनके खिलाफ अश्लील व अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो उनके इंस्ट्राग्राम अकाउंट से बिना अनुमति के डाउनलोड किया गया और फिर उससे छेड़खानी कर वायरल कर दिया गया।
शिकायत पर पुलिस ने शायर नदीम फारुख, निखत अमरोहवी, बेकल शेरु हुस्सैनाबादी, अबुजर नावेद, सुहैल उस्मानी, गैबी जौनपुरी, तम्मार नकवी, जावेद खान, वजहूल खान, कमर मुहम्मदाबादी, अरशद नूरी, माहिर फारुकी, साजिद अली सतरंगी, तनवीर नूरी जरवाली, फय्याज राही और जीशासन चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं पीड़िता के पति का कहना है कि वीडिया वायरल होने से उनकी पत्नी काफी तनाव में हैं। एक कार्यक्रम में उनकी पत्नी ने एक आरोपी को फटकार लगा दी थी। आरोप है कि उसकी का बदला लेने के लिए ऐसा किया गया है।