फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना प्राधिकरण के प्लॉट के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही प्लॉट को दो लोगों को बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के आवासीय प्लॉट के सौदे में एक व्यक्ति से 48 लाख रुपये की ठगी हुई है। आरोप है कि आरोपियों ने एक ही प्लॉट का सौदा दो अलग-अलग व्यक्तियों से किया। न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रेटर नोएडा के तुस्याना गांव निवासी कपिल भाटी ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात कमलेश और संदीप भाटी से हुई थी। आरोपियों ने उन्हें बताया कि यमुना प्राधिकरण ने उन्हें 230 वर्ग मीटर का आवासीय प्लॉट आवंटित किया है। यह प्लॉट सेक्टर-18, अच्छेजा बुजुर्ग गांव में स्थित है। आरोपियों ने इसे 55.20 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया। 11 जुलाई 2025 को इकरारनामा भी तैयार किया गया था।
विज्ञापन

कपिल भाटी ने नकद, आरटीजीएस और चेक से कुल 48 लाख रुपये आरोपियों को दिए। शेष रकम बैनामे के समय देनी थी, लेकिन आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। संदेह होने पर कपिल भाटी ने यमुना प्राधिकरण से जानकारी ली। उन्हें पता चला कि उसी प्लॉट का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से भी किया गया है। रुपये वापस मांगने पर संदीप भाटी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें