फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध शराब बेच रहे 18 आरोपी गिरफ्तार, 160 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ठेके बंद होने के बाद महंगे दाम पर शराब बेच रहे थे आरोपी, कई थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। शराब के ठेके बंद होने के बाद आरोपी अधिक कीमत पर शराब बेच रहे थे। इस कार्रवाई में तीन दिन के दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से करीब 160 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। ये आरोपी राहगीरों, मजदूरों, ऑटो चालकों और कंपनियों के कर्मचारियों को निशाना बनाते थे। उन्हें महंगे दाम पर शराब बेची जाती थी। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की है। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में कई स्थानों से गिरफ्तारियां हुईं। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 42 लीटर अवैध शराब मिली। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र से साढ़े पांच लीटर बरामद हुई।
विज्ञापन

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई : सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में मदर डेयरी और लेबर कैंप के पास से शराब मिली। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एफएनजी सर्विस रोड के पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई। थाना फेज-3 क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड के पास से 9 लीटर अवैध शराब मिली। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में सेक्टर-94 पुस्ता रोड और रायपुर पुस्ता रोड पर अलग-अलग कार्रवाई में 9 लीटर और साढ़े आठ लीटर बरामद हुए। वहीं सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में सोरखा गांव के पास एफएनजी सर्विस रोड से 7 लीटर के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा। सभी 18 आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें