फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा हैदर का बयान, पाकिस्तान गई तो नहीं मिलेगी इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा हैदर का बयान, पाकिस्तान गई तो नहीं मिलेगी इज्जत
विज्ञापन


रबूपुरा (संवाद)। पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास आई और रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर अब अपने देश पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है। सीमा हैदर का कहना है कि वह वापस अपने पुराने पति गुलाम हैदर के पास नहीं जाएगी। सीमा हैदर का आरोप है कि अगर उसको वापस पाकिस्तान भेजा जाता है तो उसका पहले हलाला किया जाएगा। उसके बाद भी उसको पाकिस्तान में इज्जत से रहने की इजाजत नहीं मिलेगी। उसका वहां पर ऐसा हाल होगा जो कभी सोचा भी नहीं जा सकता।
विज्ञापन

सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा सही कह रही हैं। पाकिस्तान में जाने के बाद सीमा का हलाला करने के बाद सिर्फ शोषण ही किया जाएगा। वह भारत में अपने पति सचिन मीणा के साथ ही अच्छी प्रकार से रह रही है। यहीं इसके लिए उचित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें