फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीमा हैदर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, केक काटकर खिलाया; फिर दी ये शुभकामना

Sun, 17 Sep 2023 05:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Seema Haider Celebrates PM Modi Birthday: सीमा हैदर ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई है कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है। 
विज्ञापन
सीमा हैदर ने मनाया पीएम मोदी का बर्थडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा हैदर ने अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ केक काटकर पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। दुनिया भर के लोग पीएम मोदी को शुभकानाएं दे रहे हैं। इस मौके पर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने पति सचिन के साथ केक काटकर खुशी जाहिर की। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर कह रही हैं कि 'आज हम मोदी जी का जन्मदिन मना रहे हैं। मेरे भाई डॉ. एपी सिंह मुझे मोदी जी द्वारा देश में कई कामों के बारे में जानकारी दी। मुझे बहुत खुशी है कि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है।' इसके बाद सीमा हैदर ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। श्रीकृ्ष्ण जन्माष्टमी पर भी सीमा हैदरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को सनातनी बता रही थी। इससे पहले 15 अगस्त पर सीमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खुद को सच्चा देशभक्त बता रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें