फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ी एयरपोर्ट व मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीआईएसएफ ने यात्रियों से की समय से पहले पहुंचने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर आतंकी हमला की आशंका को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने यहां की सुरक्षा बढ़ा दी है। सीआईएसएफ की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा जांच के दौरान ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्री समय से पहले इन जगहों पर पहुंचे।
विज्ञापन

हाल ही में केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ विमानन सुरक्षा नियामक ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी एयरपोर्ट ने संभावित खतरे का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद सीआईएसएफ ने आईजीआई एयरपोर्ट के साथ साथ दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इन जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है। सीआईएसएफ का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहार पर सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर आने वाले यात्रियों और उनके सामानों की गहनता से जांच की जा रही है। जिसमें काफी समय लग रहा है। ऐसे में एंट्री गेट पर भीड़ बढ़ सकती है और लोगों को सुरक्षा जांच में थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें