फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 7 दिन में वाणिज्यिक गतिविधियां नहीं रुकीं तो फ्लैट होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-168 द गोल्डेन पॉम सोसाइटी के एओए को नोएडा प्राधिकरण का नोटिस, एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-168 स्थित द गोल्डन पॉम सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में होटल संचालन की गतिविधियों के संचालन पर नोएडा प्राधिकरण ने सख्ती दिखाई है। प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को मंगलवार को नोटिस जारी कर फ्लैटों में हो रही वाणिज्यिक गतिविधियों को 7 दिन में रोकने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि इसके पहले 15 जुलाई को फ्लैटों में वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन फिर निरीक्षण में पाया गया कि ऐसा नहीं किया गया है। चेतावनी दी गई है कि अगर आगे भी सख्ती नहीं बरती गई तो प्राधिकरण एओए के खिलाफ एफआईआर करवाएगा। इसके साथ ही टावर-ओ में फ्लैट चिह्नित कर उनको सील करेगा। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें