फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-62 सबसे ज्यादा प्रदूषित, 409 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। त्योहारी सीजन और दिवाली से पहले ही नोएडा में हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई है। और शहर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब से लेकर गंभीर स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक और रिहायशी दोनों ही इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। शनिवार को सेक्टर-62 सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। यहां का एक्यूआई का स्तर 409 दर्ज किया गया। 400 से अधिक का एक्यूआई गंभीर माना जाता है, जो सामान्य और स्वस्थ लोगों के फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं सेक्टर-39 में भी वायु गुणवत्ता 300 के पार पहुंचकर बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी

दिवाली से पहले ही हवा में बढ़ते पर्टिक्युलेट मैटर पीएम2.5 और पीएम10 के कारण बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा या सांस की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह की सैर से बचने, बाहर निकलते समय एन95 मास्क पहनने और जरूरी न होने पर खुले में भारी व्यायाम न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


सेक्टर - एक्यूआई के आंकड़े

सेक्टर-62 - 409 (गंभीर, डार्क रेड जोन)

सेक्टर-39 - 303 (बहुत खराब, रेड जोन)

सेक्टर-110 - 298 (खराब श्रेणी)

सेक्टर-116 - 288 (खराब श्रेणी)

सेक्टर-150 - 280 (खराब श्रेणी)

सेक्टर-125 - 261 (खराब श्रेणी)

सेक्टर-1 - 243 (खराब श्रेणी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें