फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-1 और 125 की हवा सबसे खराब दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा का एक्यूआई 227 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 216 रहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शनिवार को जिले का औसत एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर 125 और सेक्टर 1 की हवा सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। सेक्टर 116 और सेक्टर 62 की हवा सेक्टर 125 और सेक्टर-1 के मुकाबले सांस लेने के लिए बेहतर थी।
विज्ञापन


सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 227 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 216 रहा। वहीं, आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दो दिन बाद पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में भी हल्की वृद्धि हो सकती है। हालांकि अभी फरवरी बीती भी नहीं है और फरवरी की धूप तपाने लगी है। लोग अब गर्म कपड़े उतारने लगे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 125 - 201
सेक्टर 62 - 154
सेक्टर 1 - 211
सेक्टर 116 - 190
नॉलेज पार्क 3 - 159
नॉलेज पार्क 5 - 216

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें