फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्नातकोत्तर की 13550 सीटों के सापेक्ष 12027 छात्रों को सीटें आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार शाम से शुरु हुई स्नातकोत्तर, बीटेक व लॉ प्रोग्राम के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया
विज्ञापन


-बीटेक की 360 सीटों के लिए 390 और लॉ की 60 सीटों के लिए 120 आवंटन किए गए

-22 से 26 जून शाम 4:59 मिनट तक सीट को स्वीकार कर सकते हैं संबंधित छात्र-छात्राएं

-22 से 27 जून तक कॉलेजों के विभाग आए आवेदन का सत्यापन कर उन्हें देंगे मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पीजी 2024 के तहत स्नातकोत्तर, बीटेक व लॉ प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले राउंड के तहत सीटों का आवंटन कर दिया। इस राउंड में 82 स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13500 सीटों के सापेक्ष 12027 छात्रों को सीटें आवंटित कर दी गईं। खास बात यह है कि सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू होते ही शाम 6:30 बजे तक 2231 छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकार भी कर लिया। छात्र 26 जून शाम 4:59 मिनट तक अपनी आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं। जबकि 27 जून तक कॉलेज-विभाग छात्र के आवेदन का सत्यापन कर दाखिले को मंजूरी देंगे। इसके बाद 28 जून तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं।

डीयू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम(बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी) की 60 सीटों पर 120 सीटें आवंटित की गई हैं। इस तरह से सीटों से अधिक का आवंटन किया गया है। जबकि शाम 6:30 बजे तक 24 छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकार भी कर लिया। वहीं तीन बीटेक प्रोग्राम की 360 सीटों के लिए 390 सीटें आवंटित की गई है। इनमें से 16 छात्रों ने सीट को स्वीकार भी कर लिया है। बीटेक व लॉ प्रोग्राम में सीटों से ज्यादा आवंटन किए गए हैं। इस तरह से तीनों प्रोग्राम में पहले राउंड में अधिकतर सीटें भर गई हैं। मालूम हो कि स्नातकोत्तर(पीजी प्रोग्राम) के लिए देशभर से 85,144, बीटेक के तीन प्रोग्राम के लिए 6333 से अधिक व लॉ प्रोग्राम के लिए 4635 आवेदन आ गए हैं। सबसे अधिक आवेदन लॉ प्रोग्राम के लिए ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 जुलाई से शुरू होगा सीट आवंटन का दूसरा राउंड
इस राउंड के समाप्त होने के बाद सीट आवंटन का दूसरा राउंड दो जुलाई से शुरु होगा। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत छात्र के डैशबोर्ड पर दूसरा सीट आवंटन दो जुलाई शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। सीटें भरने के लिए तीन राउंड आयोजित होने हैं। दूसरे राउंड के बाद छात्रों को मिड एंट्री का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें