संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन परिसर में बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूहों के विद्यार्थियों के बीच समूह गान, सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज और एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें एसडीवीएम हुडा के विद्यार्थी सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज चुने गए।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने उपस्थित बच्चों को ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। यह प्रतियोगिताएं उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में संचालित की जा रही हैं।
बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम-
सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज (प्रथम समूह) : स्थान छात्र स्कूल
प्रथम लावण्या एसडीवीएम हुडा।
द्वितीय छवि दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।
तृतीय लावण्या दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।
प्रोत्साहन रिया द हेरीटेज कन्वेंट स्कूल।
सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज (द्वितीय समूह) :
प्रथम युवराज एसडी विद्या मंदिर हुडा।
द्वितीय अभिनव आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल।
तृतीय शेरिल दयाल सिंह पब्लिक स्कूल।
प्रोत्साहन प्रिया आधारशीला विद्यापीठ स्कूल रिसालू।
एकल नृत्य (प्रथम समूह) :
प्रथम कुणाल एंव पब्लिक स्कूल।
द्वितीय दिव्यक्षी ओपन एंट्री।
तृतीय जीवा एसडीवीएम हुडा।
प्रोत्साहन श्रेयांश डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल।
प्रोत्साहन भाविका व हिमानी ओपन एंट्री।
देशभक्ति समूह गीत (द्वितीय समूह) :
प्रथम प्रधानया एसडी विद्या मंदिर सिटी।
द्वितीय हामया एसडीवीएम हुडा।
तृतीय यशिका आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल।
तृतीय मिशिका द हेरीटेज कन्वेंट स्कूल।
देशभक्ति समूह गीत (तृतीय समूह) :
प्रथम अपेक्षा एसडीवीएम सिटी।
द्वितीय भवलिन कौर एसडीवीएम हुडा।
तृतीय स्तुति डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल।
प्रोत्साहन राशि आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल।
देशभक्ति समूह गीत (चतुर्थ समूह) :
प्रथम मन्नत एसडीवीएम सिटी।
द्वितीय साक्षी छोटू राम हेरिटेज स्कूल विकास नगर।
तृतीय स्नेह द हेरीटेज कन्वेंट स्कूल।
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम मेनृत्य की प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद- फोटो : credit