फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो महीने से वेतन न मिलने पर डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ड्राइवरों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले डोर-टू-डोर कचरा उठाने का काम बृहस्पतिवार को ठप रहा। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों ने दो महीने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल कर दी। अचानक शुरू हुई इस हड़ताल से शहर के कई वार्डों में कचरा उठान बाधित रहा और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। ड्राइवरों ने बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनका गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। ड्राइवरों का कहना कि उनके ठेकेदार का चार महीने से बिल पास नहीं हुआ है। बिल पास न होने की वजह से ठेकेदार समय पर उन्हें वेतन नहीं दे पा रहे हैं और इसका सीधा प्रभाव उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है।। ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि हमारे पास जरूरी खर्च चलाने के भी पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ा है, क्योंकि कई बार मांग रखने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


ड्राइवरों ने जिला नगरपालिका आयुक्त (डीएमसी) मनीषा शर्मा से मांग की है कि ठेकेदार का लंबित भुगतान जल्द से जल्द जारी किया जाए। ताकि उनका वेतन समय पर मिल सके और शहर की सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें