फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी 52 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों के 52 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी। कई प्रत्याशियों ने एक से अधिक सेट जमा कराए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कोई भी प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है।
विज्ञापन

नोएडा सीट पर 23, दादरी में 16 और जेवर में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। तीनों विधानसभा के रिटर्निंग अफसरों को अब इनकी जांच करनी है। सुबह 11 बजे से रिटर्निंग अफसर के कक्ष में सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नाम वापसी का अंतिम दिन 27 जनवरी है। पत्रों की जांच पूरी होने के बाद से 27 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें