फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के पिता की स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। हिसार में कार्यरत हरियाणा पुलिस में आईजी के पिता मित्रसेन आर्य स्कूटी को उनके फिरोजपुर झिरका निवास स्थान से दिनदहाड़े चोरी हो गई। मंगलवार को स्कूटी चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जबकि मात्र 100 गज दूरी पर ही पुलिस चौकी है ।
विज्ञापन

वहीं, आईजी के पिता मित्रसेन आर्य ने पुलिस चौकी में शिकायत दी है। हरियाणा के हिसार में आईजी के पद पर कार्यरत राकेश आर्य मूल रूप से फिरोजपुर झिरका के रहने वाले हैं। जिनका आवास पुलिस चौकी के सौ गज की दूरी पर है। उनके पिता मित्रसेन आर्य अपने काम खत्म करने के तत्पश्चात रोज की तरह स्कूटी को अपने घर के बाहर लगा दिया। शाम लगभग 6 बजे अज्ञात चोर उनकी स्कूटी को लेकर फरार हो गया। जो कि यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूटी चोर का चेहरा भी काफी हद तक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। आईजी के पिता मित्रसेन आर्य ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। वही पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूटी चोरी की शिकायत मिल गई है। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही स्कूटी चोर को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें