फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिटौली स्कूल में विज्ञान प्रयोगशालाएं शुरू, अब शिक्षा की गुणवत्ता होगी बेहतर

विज्ञापन
01 टिटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए विज्ञान प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल्स करते वि
विज्ञापन
रोहतक। रिटौली गांव के छात्र-छात्राओं की विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता अब और भी बेहतर होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से तीन नए भवनों का निर्माण कार्य करवा फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी प्रयोगशालाओं को शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रिटौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 450 विद्यार्थी कई वर्षों से पुराने व एक ही भवन में विज्ञान की पढ़ाई करते थे लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई।
ग्रामीणों के अनुरोध के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की संख्या व विषय के अनुसार 2021 में तीन विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इस दौरान प्राचार्य बदलने से विज्ञान प्रयोगशालाओं के भवन कार्य सुचारू होने के बाद भी थम गया। लेकिन अब विज्ञान प्रयोगशालाओं को शिक्षा विभाग ने शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

जिला पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि ढाई साल से स्कूल में भवन तैयार होने के बावजूद विज्ञान प्रयोगशालाएं शुरू नहीं हुई थीं। विद्यालय के छात्रों व अध्यापकों की लंबे समय से यह मांग थी कि विज्ञान प्रयोगशालाओं को जल्द से जल्द चालू किया जाए ताकि विद्यार्थियों को प्रयोगों और प्रैक्टिकल्स का लाभ मिल सके। शिक्षा विभाग को बार-बार शिकायत देने के बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी प्रयोगशालाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें