फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10वीं-12वीं के पुनर्मूल्यांकन व नंबरों के सत्यापन का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने रिजल्ट से पहले छात्रों की सुविधा के लिए दी टाइमलाइन
विज्ञापन


-अंकों के सत्यापन की सुविधा रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन से मिलेगी

-परिणाम जारी होने के 19वें दिन से ले सकेंगे उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी
-
-24वें दिन से मिलनी शुरू होगी पुनर्मूल्यांकन की सुविधा
-वास्तविक शेड्यूल रिजल्ट जारी होने पर किया जाएगा जारी
-छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने पहले से जारी की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी होने से पहले अंकों के सत्यापन, उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन फोटो कॉपी प्राप्त करने व उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सुविधाओं का वास्तविक शेड्यूल जारी होने पर जारी किया जाएगा। छात्रों को अंकों के सत्यापन करवाने के लिए पांच दिन मिलेंगे। यह सुविधा रिजल्ट जारी होने के चौथे दिन से मिलनी शुरू हो जाएगी और आठवें दिन तक मिलेगी। यह समय सीमा पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

सीबीएसई के अनुसार, छात्र मूल्यांकन की हुई उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी को रिजल्ट जारी होने के 19वें दिन से प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उन्हें केवल दो दिन मिलेंगे। इसी तरह से उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा रिजल्ट जारी होने के 24वें दिन से मिलनी शुरु हो जाएगी। इस सुविधा का लाभ भी दो दिन के लिए ही मिलेगा। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड ने इस कार्यक्रम को पहले से इसलिए सूचित किया है जिससे कि अभिभावक व छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
20 मई के बाद जारी होगा परीक्षा परिणाम

मालूम हो कि सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी करने की घोषणा की है। बोर्ड ने यह पाया है कि कई छात्र और अभिभावक किसी न किसी बहाने से इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी सीबीएसई से संपर्क करते हैं। ऐसे में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सुविधाएं समयबद्ध हैं। इनका लाभ केवल ऑनलाइन ही उठाया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद और ऑफलाइन मोड में कोई भी अनुरोध बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह महत्वपूर्ण परीक्षा सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें