फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे मनेगी दिवाली: ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मी, बोनस समेत इन मांगों को लेकर हंगामा

Tue, 22 Oct 2024 02:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

दिवाली का त्योहार आने वाला है और हर किसी को बोनस का इंतजार रहता है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में बोनस की मांग को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन
आकाश कुमार, अखिल भारतीय सफाईकर्मी कांग्रेस यूनियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर सफाई कर्मचारी 16 अक्टूबर से धरने पर बैठे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 2010 से दिवाली के मौके पर एक महीने का बोनस मिलता है। लेकिन प्राधिकरण और ठेकेदारों की तानाशाही रवैया के कारण उन्हें इससे वंचित किया जा रहा है।

विज्ञापन




बोनस के नाम पर साढ़े तीन हजार से लेकर 13 हजार तक देने की बात कही जा रही है। जबकि हर हाल सैलरी के बराबर एक महीने का बोनस दिया जाता है। प्राधिकरण और ठेकेदार सफाई कर्मियों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो दिवाली के मौके पर हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था उनके हाथ में है। इसलिए अभी तक आधे लोग ही धरने पर बैठे हुए हैं। प्राधिकरण के अधिकारी ही अब शहर की सफाई व्यवस्था देखेंगे। सुबह और रात तक हड़ताल चलेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें