फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समीर खान ने वेटलिफ्टिंग में तीनों वर्गों में स्वर्ण जीत रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा राज्य यूथ जूनियर व सीनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धिसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले के गांव सुडाका निवासी समीर खान पुत्र अल्ली पहलवान ने हरियाणा राज्य यूथ जूनियर व सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुरुकुल 60, मुरथल (सोनीपत) में 12 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन



समीर खान ने स्नैच वर्ग में 109 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 252 किलोग्राम भार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर नूंह के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खास बात यह है कि नूंह के खिलाड़ी सीमित संसाधनों और सुविधाओं के बावजूद कठिन मेहनत कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। समीर की इस उपलब्धि पर भारोत्तोलन कोच मास्टर आबिद हुसैन, सुभाष पंडित, ताहिर खान, मास्टर असरफ, सेवानिवृत्त आईटीबीपी जवान खुशी मोहम्मद, अरसद ट्रांसपोर्टर, डॉ. हनीफ (पूर्व सरपंच), ताहिर सुडाका सहित अनेक खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी।नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी ने भी समीर खान को बधाई दी और वेटलिफ्टिंग कोच आबिद हुसैन व खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग हॉल निर्माण व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें