फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस से बचकर भागते स्कॉर्पियो सवार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब पुलिस ने की थी वाहन चोरी के आरोपी की घेराबंदी की कोशिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नूंह जिले के तावडू शहर में बुधवार को सोहना रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने एक बड़ा हादसा और हड़कंप मच गया। पंजाब पुलिस ने वाहन चोरी के एक आरोपी की तलाश में तावडू पहुंचकर घेराबंदी की कोशिश की, लेकिन युवक ने तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो गाड़ी भगा दी। इस दौरान दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पंजाब पुलिस खरखड़ी गांव थाना सदर तावडू के निवासी एक युवक की तलाश में आई थी, जिसे चोरी की गाड़ी की खरीद-फरोख्त में बताया जा रहा है। पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो को घेर लिया। घेराबंदी की भनक लगते ही स्कॉर्पियो चालक ने तेजी से गाड़ी स्टार्ट की और भागने लगा। फरार होते समय बदमाश ने सामने खड़ी मोटरसाइकिलों और लोगों को टक्कर मार दी। मैकेनिक की दुकान के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस चपेट में आने से पंचगांव निवासी इकलाश पुत्र अरशद (15) के पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत मॉडर्न हॉस्पिटल, तावडू पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस स्कॉर्पियो गाड़ी में वह युवक सवार नहीं था जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस के हथियारबंद जवानों की मौजूदगी और बदमाश की तेज रफ्तार से लोगों में दहशत फैल गई। तावडू थाना प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है और बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नूंह मेवात का एक युवक पंजाब में चोरी की गाड़ी से जुड़े मामले में शामिल था और पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए हरियाणा पहुंची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें