फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बुलेट चलाकर ग्रेनो आए सद्गुरु

विज्ञापन
शारदा विश्वविद्यालय में पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 27 देशों में 30000 किमी की यात्रा कर मिट्टी बचाने का संदेश लेकर पद्म विभूषण सद्गुरु जग्गी वासुदेव सोमवार शाम को शारदा विश्वविद्यालय पहुंचे। सद्गुरु दिल्ली से बुलेट चलाकर ग्रेनो आए। सद्गुरु ने विद्यार्थियों को इस अभियान में साथ देने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुहास एलवाई, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, विवि के चांसलर पीके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने विद्यार्थियों को बताया कि मार्च 2022 में वैश्विक पर्यावरण अभियान शुरू किया गया था। जिसे ‘सेव सॉयल मूवमेंट’ का नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य दुनिया के 60 फीसदी लोगों के बीच मिट्टी की गंभीर स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके साथ ही जरूरी सरकारी नीति परिवर्तनों को प्रेरित करना है, जिससे मिट्टी की उर्वरकता बचाने में सहयोग हो सके। उन्होंने 27 देशों में 30,000 किलोमीटर बाइक से यात्रा की है। इस दौरान कम से कम 3.5 अरब नागरिकों तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के जरिए लोगों को मिट्टी से प्यार करने और उसे बचाने का संदेश मिलेगा। मिट्टी से प्यार करो और उसे बचाओ। यह मिट्टी इंसान, पशुओं, पर्यावरण और इस ब्रह्मांड के लिए वरदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें