फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुद्रांश ने जीता स्केटिंग में रजत, नेशनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में आयोजित नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी रुद्रांश राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र रुद्रांश ने इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। उनकी सफलता से स्कूल, परिवार और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।



गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल की मेजबानी में यह प्रतियोगिता सूरजपुर के ग्रेनो बैंक्ड ट्रैक पर 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग और स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। रुद्रांश ने कड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुद्रांश ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से संचालित स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करते हैं। उन्हें प्रशिक्षक चरण सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। चरण सिंह ने बताया कि रुद्रांश नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रुद्रांश राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें