फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे रुद्रांश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के रोलर स्केटिंग खिलाड़ी रुद्रांश राज सीबीएसई राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दौड़ लगाते नजर आएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन गाजियाबाद में आयोजित सीबीएसई कलस्टर नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें नॉर्थ जोन-1 से दो हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से गाजियाबाद स्थित जेएसआर ब्रेनट्रैक पर 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित हुई सीबीएसई कलस्टर नॉर्थ जोन-1 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्योरान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी रुद्रांश राज ने अंडर-9 ईयर्स क्वाड्स रिंग रेस 500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर उनका चयन गुरुग्राम में आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय गेम्स के लिए हुआ है। उनके पिता शिवालक राज ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संचालित चरण सिंह रोलर स्केटिंग अकादमी में कोच चरण सिंह से स्केटिंग के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें