फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली का नाम बदलने की मांग पर कांग्रेस का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
असली मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा : देवेंद्र यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सांसद प्रवीण खंडेलवाल की ओर से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग को राजनीतिक एजेंडा लागू करने और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद और उनकी सरकार राजधानी की गंभीर समस्या प्रदूषण, परिवहन, जल संकट और स्वास्थ्य ढांचे की बदहाली पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही बल्कि बेबुनियाद बयानों से जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

इतिहासकारों और विशेषज्ञों ने भी इस मांग का मजाक उड़ाया है। दिल्ली के सांसद तब खामोश रहते हैं जब यमुना जहरीली होती है, अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की कमी होती है या दिवाली के बाद हवा दमघोंटू बन जाती है, लेकिन नाम बदलने की राजनीति में वे सबसे आगे दिखना चाहते हैं। भाजपा ने झुग्गीवालों पर बुलडोजर चलाकर उनकी छत छीन ली और बेरोजगारी, महंगाई व बुनियादी सुविधाओं की कमी पर कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार आठ महीनों से सिर्फ खोखले वादे और प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें