फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कारों से 23.82 लाख रुपये बरामद, चुनाव में खपाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने में लगीं उड़नदस्ता टीमें व नोएडा-ग्रेनो पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात दो स्कॉर्पियो सहित तीन कारों से 23.82 लाख रुपये बरामद किए गए। कार सवार नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ऐसे में चुनाव में खपाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कमिश्नर के निर्देश पर अवैध हथियार, शराब तस्करी और चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री को रोकने के लिए पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस और उड़नदस्ता दल ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से बीस लाख रुपये बरामद किए। सेक्टर-78 हाइड पार्क सोसाइटी निवासी सैयद कौसर अब्बा इस रकम को ले जा रहा था। इस संबंध में जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
इसके बाद रकम को जब्त कर कोतवाली सेक्टर-39 में रखवा दिया गया है। वहीं, बीटा-2 थाना पुलिस और उड़नदस्ता टीम ने एक स्कॉर्पियो में सवार वाजिदपुर निवासी प्रमोद चौहान से 2.94 लाख और दूसरी स्कॉर्पियो में सवार मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी सौरभ परमार से 88 हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों रकम के संबंध में सही जानकारी न दे पाए इसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर ली है। आयकर विभाग तीनों मामलों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें