फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट से उत्तराखंड के शहरों को जोड़ेगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो भी है-
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट से उत्तराखंड के शहरों को जोड़ेगी रोडवेज की बसें
- उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी सहित अन्य शहरों तक सीधी बसें चलाने का किया समझौता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी कनेक्टविटी के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ समझौता किया है। इसमें उत्तराखंड के प्रमुख शहर देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी समेत अन्य जगहों तक बसों का संचालन किया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन शुरू होने के साथ उत्तराखंड के लिए बस सेवा का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उत्तराखंड के देहरादून में जौलीग्रांट घरेलू हवाई अड्डा है। ऐसे में बस सेवा के जरिए उत्तराखंड हरिद्वार, ऋृषिकेश, देहरादून सहित अन्य शहरों के लाखों यात्रियों को सुविधा मिल जाएगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी कनेक्टविटी मिलने से यहां यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। दरअसल, वर्तमान में नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं मेट्रो, नमो भारत परियोजना शुरू होने में कई वर्ष लग सकते है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ा यह एयरपोर्ट परिवहन केंद्र के रूप में कार्य करेगा। ताकि यहां के यात्रियों को देश के अन्य हिस्सों व विदेशों तक पहुंचने में आसानी होगी। दावा है कि, एयरपोर्ट पर 150 किलोमीटर या फिर इससे अधिक दायरे से यात्री विमान सेवा का लाभ पाने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, एयरपोर्ट का पहला चरण लगभग तैयार होने को है। पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, जिससे हर साल 1.2 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे। चौथे चरण तक यह संख्या बढ़कर 7 करोड़ हो जाएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा, एयरपोर्ट के साथ यह साझेदारी हवाई व सड़क परिवहन को जोड़ते हुए यात्रियों को तेज, सुगम व विश्वसनीय यात्रा सेवा प्रदान करेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक विकास को गति मिलेगी और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें