फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसा या साजिश... युवक की माैत पर उठे सवाल, 5 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-दनकौर कोतवाली पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

-हादसे के बाद परिजनों ने नहीं कराया था पोस्टमार्टम, अब दी हत्या की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अट्टा फतेहपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिवार के लोगों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है और 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। हालांकि हादसे के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


अट्टा फतेहपुर गांव निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 3 सितंबर को उसका बेटा शाहरुख घर से खेत पर गया था। कुछ देर बाद शाहरुख का फोन आया। उसने बताया था कि उसकी जान को खतरा है। कुछ देर बाद ही वो वहां पहुंचे तो पता चला कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने शव को घर लाकर बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था। पीड़ित का कहना है कि अब जानकारी हुई है कि गांव के ही 5 लोगों ने रंजिश में बेटे की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है घटना के वक्त पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। साथ ही कोई शिकायत भी नहीं दी थी। अब शिकायत दी गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें