फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर के उभरते कलाकार ईशान मिश्रा ने गाजियाबाद में आयोजित संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसमें गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में 40 से अधिक उस्तादों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से गाजियाबाद के गुरुकुल कथक केंद्र में 6 से 7 सितंबर तक संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता कराई गई। ईशान मिश्रा ने अवनद्ध वाद्य वर्ग में हिस्सा लिया। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं और पंडित मिथिलेश कुमार झा की देखरेख में तबला वादन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।