फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फरार स्क्रैप माफिया रवि काना व साथी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामूहिक दुष्कर्म के केस में दोनों हैं वांछित, 23 जनवरी को भगोड़ा घोषित हुआ था रवि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार स्क्रैप माफिया रवि काना और उसके साथी महकी पर नोएडा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नोएडा जोन के डीसीपी की ओर से रविवार को इनाम घोषित किया गया। पिछले माह जब रवि की पत्नी दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थी। पूछताछ में उसने रवि काना के विदेश भागने का खुलासा किया था।
कोतवाली सेक्टर-39 में स्क्रैप माफिया रवि काना, राजकुमार, महकी, आजाद और विकास के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। युवती का आरोप है कि रवि और उसके साथियों ने नौकरी देने के बहाने उसे जीआईपी मॉल की पार्किंग में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने राजकुमार, विकास और आजाद को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी रवि काना व महकी फरार चल रहा है। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने 11 जनवरी को गैर जमानती वारंट भी जारी किया था जबकि 23 जनवरी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई की गई थी। अब रवि और महकी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। इससे पहले कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले के जांच अधिकारी और नोएडा जोन के एसीपी-2 अरविंद कुमार ने रवि काना और महकी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जब पिछले महीने रवि काना की पत्नी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। तब पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि रवि अपनी पत्नी मधु व महिला मित्र काजल के साथ थाइलैंड भाग गया था। मधु ने गिरफ्तारी के बाद बताया था कि रवि थाइलैंड से भी कहीं चला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें