फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त अधिकारी से 22 लाख रुपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को दिया गया अंजाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर बुजुर्ग(75) से करीब 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-76 की सोसाइटी में रहने वाले प्रभात कुमार सिन्हा स्टील कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। जनवरी में साइबर जालसाजों ने उनसे सोशल मीडिया पर निवेश करने और कम समय में अधिक लाभ का झांसा दिया था। इसके बाद कई किश्तों में रकम ट्रांसफर कराई गई, लेकिन जब उन्होंने निवेश की गई रकम और लाभ की राशि लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में शामिल जालसाजों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें