फोटो
-
नोएडा (संवाद)। ग्रोथवेल सोसाइटी की ओर से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में क्षय रोग के 50 रोगियों को पोषण पोटली बांटी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने टीबी मरीजों के उपचार में पौष्टिक आहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेंद्र भाटिया, डीपीएम मंजीत कुमार, अकाउंटेंट कमल आर्य, एसटीएस बृजपाल, डीपीपीसी पवन भाटी, डीपीसी अंबुज पांडेय आदि मौजूद रहे।